UP Panchayat Chunav Aarakshan List 2021 हुई जारी‚ जानें अब कब होगा मतदान

सूत्रों के मुताबक 10 अप्रैल के बाद से चार चरणों में पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है. राज्य निर्वाचन आयोग इसके संकेत पहले ही दे चुका है.

Uttar Pradesh Gram Panchayat Aarakshan List: यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 (UP Panchayat Chunav 2021) की आरक्षण सूची आज जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों की निगाह काफी सयम से आरक्षण सूची (UP Gram Panchayat Reservation List 2021) पर टिकी हुई थी। लेकिन आज भावी प्रत्याशियों का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी के सभी 75 जिले के जिला पंचायत सदस्य‚ ब्लाक प्रमुख‚ क्षेत्र पंचायत सदस्य‚ पंचायत सदस्य‚ और ग्राम प्रधान की आरक्षण सूची तैयार हो चुकी है। जिसकी आज घोषणा कर दी गई है।

आज यह साफ हो गया है कि कौन सा पद किस आरक्षण श्रेणी में दर्ज किया है। इस बार उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायत चुनाव 2021 में आरक्षण में रोटेशन सिस्टम लागू किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष की आरक्षण की लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी है। पंचायती राज निदेशालय के उपनिदेशक आर एस चौधरी ने कहा है कि ग्राम पंचायत चुनाव 2021 आरक्षण की यह अंतिम सूची नहीं मानी जाएगी।

इस आरक्षण सूची पर आम लोगों से आपत्ति मांगी जाएगी। अगर किसी को इस आरक्षण सूची पर आपत्ति होगी तो वह 8 मार्च तक इस संबंध में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। 12 मार्च तक उसका निस्तारण कर दिया जाएगा। फिर फाइनल सूची 15 मार्च को जारी की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग से मिल रही जानकारी के मुताबिक एक बार आरक्षण लिस्ट फाइनल लिस्ट मिलने के बाद 25-26 मार्च तक पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत सदस्यों की 3051‚ ब्लॉक प्रमुखों की 826‚ क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 75,855 हजार‚ ग्राम प्रधान पदों की 58194 हजार और ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या करीब 7 लाख 31 हजार 813 सीटें है। इनमें से 51 फीसदी सीटें अनारक्षित है जबकि कुल 1 फ़ीसदी अनुसूचित जनजाति‚ 21फीसदी अनुसूचित जाति‚ 27 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग और एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है। आरक्षण सूची जारी किए जाने के बाद राज्य के 75 जिलों के विकास भवन और ब्लॉक को पर आरक्षण की सूची चस्पा कर दी जाएगी।

यहां देखिए मेरठ जनपद के ब्लाॅक की पूरी आरक्षण लिस्ट……………..

शाहजहांपुर जिले की 1069 सीटों की आरक्षण सूची जारी
जिले में मंगलवार को ग्राम पंचायत की 1069 सीटों पर ग्राम प्रधान के पदों के लिए आरक्षण सूची जारी की गई है। इसमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 74, अनुसूचित जाति के लिए 136, ओबीसी महिला के लिए 99, ओबीसी के लिए 189, महिला के लिए 189 और 382 सीटें अनारक्षित के लिए रखी गई हैं।साभार-आँखोंदेखी लाइव

जिला पंचायत सदस्य
कुल पद                       47

अनुसूचित जाति महिला   03
अनुसूचित जाति             06
पिछड़ा वर्ग महिला         04
पिछड़ा वर्ग                   08
सामान्य महिला              09
सामान्य                        17

क्षेत्र पंचायत सदस्य
कुल पद                         1069

अनुसूचित जाति महिला     84
अनुसूचित जाति               152
ओबीसी महिला               109
ओबीसी                         198
सामान्य महिला                201
सामान्य                          405

ब्लॉक प्रमुख
कुल पद                         15
अनुसूचिति जाति महिला    01
अनुसूचित जाति               02
ओबीसी महिला                02
ओबीसी                          02
सामान्य महिला                02
सामान्य                          06

ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान अनुसूचित जाति महिला अनुसूचित जाति ओबीसी महिला महिला अनारक्षित
भावलखेड़ा 89 7 13 8 15 30
ददरौल 74 4 8 7 14 28
कांट 64 4 7 6 12 24
मदनापुर 70 6 10 6 12 24
जलालाबाद 82 4 7 8 16 32
मिर्जापुर 55 3 7 5 11 22
कलान 56 3 6 6 10 21
तिलहर 71 4 8 7 13 26
जैतीपुर 62 4 7 6 11 23
खुदागंज 65 4 8 6 12 24
निगोही 77 6 12 7 13 25
पुवायां 88 6 12 7 13 26
बंडा 80 7 12 7 13 27
खुटार 59 5 9 5 10 20
सिंधौली 87 7 13 8 14 30

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version