महिला दिवस पर पुरुषों का खास सर्वे:देश में महिलाओं की स्थिति बेहतर कैसे हो, पुरुष 3 मार्च तक अपनी राय दें

8 मार्च को महिला दिवस पर दैनिक भास्कर देश भर की महिलाओं से उनकी 5 बड़ी उम्मीदें और 5 प्रमुख चिंताओं पर उनके विचार जान रहा है। इसके साथ ही एक नई पहल करते हुए पुरुषों के लिए भी एक खास सर्वे शुरू किया जा रहा है। इस सर्वे में पुरुष बताएंगे कि वो 5 मुख्य बातें कौन सी हैं जो वो सोचते हैं कि इनसे देश में महिलाओं की स्थिति बेहतर होगी, उनकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे और उन्हें बराबरी का हक मिलेगा।

भास्कर के इस सर्वे में सिर्फ पुरुष पाठक भाग ले सकते हैं। आप अपने विचार 3 मार्च तक इस सर्वे के माध्यम से भेज सकते हैं।

सर्वे में आप 2 तरीकों से शामिल हो सकते हैं-
पहला तरीका: आप 8239978603 पर एक मिस्ड कॉल दें। इसके तुरंत बाद आपको SMS के जरिए एक लिंक मिलेगा। जिसे क्लिक करते ही मोबाइल पर एक सरल सर्वे फॉर्म खुलेगा। इस पर आप वो 5 मुख्य बातें बता सकते हैं, जिन पर अमल करने से देश में महिलाओं की स्थिति बेहतर होगी।
दूसरा तरीका: आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सीधे सर्वे फॉर्म भर सकते हैं।

https://rb.gy/8ftrab

विशेष: महिलाओं और पुरुषों के बीच किए जा रहे इन दोनों सर्वे के नतीजे 8 मार्च को महिला दिवस पर दैनिक भास्कर के विशेष अंक में एक साथ प्रकाशित किए जाएंगे। ताकि पाठक समग्र रूप से समझ सकें कि अपने भविष्य को लेकर महिलाओं का नजरिया क्या है और पुरुष भी महिलाओं की बेहतरी के लिए किस दिशा में सोच रहे हैं।साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version