गाजियाबाद, पॉश कॉलोनी राजनगर के राजकुंज में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप

गाजियाबाद के पॉश इलाके राजनगर के राज कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह 11.15 बजे तेंदुए के देखे जाने से हड़कंप मच गया। राजनगर में जीडीए उपाध्यक्ष के आवास से निकलकर तेंदुआ राज कुंज कॉलोनी में पहुंचा। तेंदुए के दिखने से पूरी कॉलोनी में हलचल मच गई।

जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा के आवास पर काम करने वाले सफाई कर्मचारी हरिमोहन पर तेंदुए द्वारा हमला करने की सूचना है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। दूसरी ओर वन विभाग की ओर से तेंदुए के मिलने की पुष्टि नहीं की गई है। वन विभाग की ओर से तेंदुए जैसा जानवर बताया जा रहा है।
आनन-फानन नगर निगम और वन विभाग के दर्जनों कर्मचारी तेंदुए की पड़ताल में जुट गए, लेकिन जानवर के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की टीमों ने इंग्राहम इंस्टीट्यूट पहुंचकर स्कूल को खाली कराया गया।

जिला वन अधिकारी दीक्षा भंडारी का कहना है कि तेंदुए जैसा नजर आ रहा है, पर यह जानवर फिशिंग कैट यानी जंगली बिल्ली भी हो सकती है। कई टीमें जांच में लगी हुई हैं। जैसा भी स्पष्ट होता है इसकी सूचना दी जाएगी।

बता दें कि इससे पहले भी गाजियाबाद के वैशाली और भोपुरा इलाके में तेंदुआ देखा गया था। राजनगर में इंग्राहम के पीछे घनी हरियाली है। यह पूरा इलाका कमला नेहरू नगर और रईसपुर से जुड़ा होने के कारण यहां पर तेंदुए या जंगली बिल्ली आने की संभावना जताई जा रही है।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version