अयोध्या पहुँचने वाले हैं पीएम मोदी, राम मंदिर का करेंगें भूमि पूजन

पीएम मोदी जल्द ही अयोध्या पहुँचने वाले हैं। वे निर्धारित मुहूर्त में भूमि पूजन के साथ मंदिर निर्माण की आधारशिला का भी पूजन करेंगे। यह आधारशिलाएं नौ प्रस्तर खंडों में होंगी। इनमें नंदा, भद्रा, जया, रिक्ता, पूर्णा, अजिता, अपराजिता, शुक्ला व सौभाग्यनी शामिल हैं। पूजन के बाद इन शिलाओं को राम मंदिर में सुरक्षित रखा जाएगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि परिसर में भूमि पूजन के लिए पहले ही पहुँच चुके हैं। वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी पहुँच चुकी हैं। मंच पर पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपालदास, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। बाबा रामदेव आज का दिन ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि राम मंदिर के निर्माण से भारत में ‘रामराज्य’ की स्थापना होगी। झारखंड कांग्रेस आज राज्य में सभी जिला कार्यालयों तथा रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दीप प्रज्जवलित करेगी।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

 

Exit mobile version