मिलावटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने चेकिग के दौरान रविवार रात राम पार्क विस्तार कॉलोनी से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हरियाणा मार्का, मिलावटी शराब, 10 खाली पव्वा और यूरिया बरामद हुआ है।

ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम रात करीब नौ बजे राम पार्क विस्तार कॉलोनी स्थित सबस्टेशन के पास चेकिग कर रही थी। तभी मुखबिर ने पुलिस को देखकर एक शराब तस्कर को सबस्टेशन की दीवार के पीछे छुपने की सूचना दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से 70 पव्वा देशी शराब हरियाणा मार्का, दस खाली पव्वा, साढे चार लीटर मिलावटी शराब और पांच सौ ग्राम यूरिया बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष निवासी राजधानी एंक्लेव कॉलोनी बताया। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

साभार : jagran.com

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version