अर्थला में दंपत्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

साहिबाबाद के अर्थला में एक दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को दंपत्ति का शव घर में फांसी पर लटका मिला। मृतक डेयरी संचालक थे। मृतक का नाम मंगत पाल (58 वर्ष) और महिला का नाम शीला (55 साल) बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का बेटा योगेश सुबह साढ़े आठ बजे नोएडा ड्यूटी पर चला गया था। घर पर उनकी बेटी मधु और दो किराएदार परिवार सहित मौजूद थे। सुबह करीब 10 बजे मंगत पाल के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मधु न्यूज पेपर लेकर आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिलने पर पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो मंगत और उनकी पत्नी शीला का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है।

साभार : दैनिक जागरण।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version