गाजियाबाद : कन्हैया कुमार को थप्पड़ जड़ने वाला दक्ष गाजियाबाद का रहने वाला

गाजियाबाद। इंडी अलायंस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ जड़ने वाला युवक दक्ष गाजियाबाद का रहने वाला है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी के साथ उसकी फोटो भी सामने आई है। इसे देख विपक्ष ने सीधे तौर पर यह आरोप लगाया है कि भाजपा ने ही कन्हैया पर हमला कराया था।

बताया जाता है कि दक्ष हिंदू रक्षा दल से जुड़ा है। उसने कैंपेन के दौरान कन्हैया कुमार पर हमला किया था। इसके विरोध में दक्ष का कन्हैया समर्थकों ने जमकर पीटा भी था। इस पूरे प्रकरण के बाद दक्ष ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें दक्ष ने कहा-जिस कन्हैया ने नारे लगाए थे भारत तेरे टुकड़ें होंगे, अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं, उनको हम दोनों ने थप्पड़ से जवाब दिया है। जब तक हमारे जैसे सनातनी जिंदा हैं, तब तक भारत के टुकड़े कोई नहीं कर सकता है। जो कहा था वो कर दिया। उसका बढ़िया इलाज कर दिया। वीडियो में दक्ष ने ये भी कहा है कि हमने ये काम किसी संगठन के कहने पर नहीं किया है। किसी पार्टी से हमारा कोई लेना देना नहीं है। हमने देशवासियों की आहत भावनाओं का बदला लिया है।

मस्जिद में घुसने पर लिखा था मुकदमा
26 फरवरी को दक्ष टीलामोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन में स्थित मस्जिद में घुस गया था। यहां उसका नमाजियों से विवाद हुआ था। जबकि बाद में दक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 153A, 295, 295A, 323, 504, 506 का मुकदमा लिखकर उसे गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि वो जूते पहनकर मस्जिद में दाखिल हुआ था।

Exit mobile version