कोरोना वायरस अपडेट – 12 घंटों में मिले 975 नए मामले और हुई 46 मौतें

कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में सोमवार सुबह कोरोना मरीजों की संख्या 27 हजार के पार पहुंच गई। वहीं, अब तक 872 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से पिछले 12 घंटे में 46 नई मौत हुई है और 975 नए मामले आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के 27,892 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में 1396 मामले और 46 मौत हुई हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के आठ हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। अब तक राज्य में 8068 केस आए हैं। इसमें 1076 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 342 लोगों की मौत हुई है।

गुजरात में कोरोना वायरस के 3301 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 313 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, 151 की मौत हुई है। दिल्ली में 2918 मरीज हैं, जिसमें से 877 ठीक हो चुके हैं। 54 की जान गई है।

मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या दो हजार के पार है। राज्य में अब तक 2096 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें से 302 ठीक हुए हैं। वहीं, 103 की मौत हुई है। राजस्थान में 2185, तमिलनाडु में 1885, उत्तर प्रदेश में 1868, बंगाल में 649, आंध्र प्रदेश में 1097 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसके अलावा बिहार में अब तक 274 लोग कोरोना के मरीज हैं।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version