कोरोना वायरस अपडेट – भारत में स्थिति अभी भी है खतरनाक, पिछले 24 घंटों में मिले 991 नए मरीज

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने शनिवार शाम को नियमित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि देश में 24 घंटे में 991 नए कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमित लोगों का आंकड़ा 14,378 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 43 मौतें हुई हैं जिसके बाद देश में अब तक 480 लोगों की जान जा चुकी है।

देश के 45 जिलों से अच्‍छी खबर है। यहां पिछले 14 दिन से कोई नया केस नहीं आया है। देश में अब तक 1992 मरीज ठीक हुए जिसका प्रतिशत 13।85 है।

देश में मृत्यु की दर 3।3 फीसदी
लव अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश में कोरोना महामारी की मृत्यु दर लगभग 3।3% है। अगर आयु वर्ग के हिसाब से विश्‍लेषण करें तो 0-45 वर्ष के आयु वर्ग में 14।4% मौतें हुई हैं। 45-60 साल के बीच यह आंकड़ा 10।3 है। 60 से 75 वर्ष के बीच यह आंकड़ा 33।1% है। और वर्ष की आयु के ऊपर का आंकड़ा 42।2% है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा क‍ि अस्‍वस्‍थ्‍य होने की परिस्थितियों के आधार पर विश्लेषण किया जाता है, तो आप पाएंगे कि 83% मामलों में साथ में बीमार होने की परिस्थितियां थीं।

वीजा अवधि 3 मई तक बढ़ाई जाएगी
गृह मंत्रालय की संयुक्‍त सचिव पुण्‍य सलिला श्रीवास्‍तव ने कहा कि जो भी विदेशी नागरिक भारत में फंसे हैं और उनका वीजा समाप्त हो गया है। उनके आवेदन पर वीजा की अवधि 3 मई 2020 तक निशुल्क बढ़ाई जाएगी। सरकार द्वारा फंसे सभी विदेशी नागरिकों के लिए सद्भावना का संकेत है।

उन्‍होंने कहा कि लोगों की समस्‍याओं का निदान करने के लिए सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हेल्‍पलाइन शुरु कर दिए हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भी पूरे देश में मजदूरों के लिए 20 शिकायती केंद्र स्‍थापित किए हैं। गृह मंत्रालय का कंट्रोल रुम भी 24 घंटे अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। हमारे टोल फ्री नंबर 1930, 1944 पर भी लोगों की समस्‍याओं का निदान किया जा रहा है।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version