जाफराबाद में हिंसक हुए प्रदर्शनकारी, पथराव में एक पुलिसकर्मी की मौत

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के जाफराबाद में धरने पर बैठे लोग हिंसक हो गए। पुलिस पर पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाफराबाद में दस गाड़ियों में भी आग लगा दी। इस हिंसक प्रदर्शन में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। बताया जा रहा है चांद बाग में भी प्रदर्शनकारियों ने कुछ वाहनों में आग लगाई है। सुबह दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्रर ने खुद कमान संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की थी लेकिन जब वो नहीं माने तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैसे के गोले छोड़े गए। सोमवार सुबह से ही जाफराबाद में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं मौजपुर में बाजार बंद है लेकिन कुछ दुकानें खुली थी।

हिंसक प्रदर्शन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से गुहार लगाई है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के कुछ हिस्सों में शांति और सद्भाव में गड़बड़ी के बारे में बहुत परेशान करने वाली खबर है। मैं एलजी और केंद्रीय गृहमंत्री से कानून और व्यवस्था को बहाल करने का आग्रह करता हूं।’

सूत्रों के मुताबिक सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दिल्ली के जाफराबाद में 10 से ज्यादा गाड़ियों में आग लगा दी है।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version