प्रशासन की सख्ती के बावजूद प्रदूषण में वृद्धि दर्ज, एक्यूआई पहुँचा 411 पर

गाज़ियाबाद। आज गाज़ियाबाद शहर का एक्यूआई 411 दर्ज किया गया। शहर का प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा है। विभाग की ओर से प्रदूषण कम करने के लिए उठाए जा रहे कदम नाकाफी साबित हो रहे हैं। इससे शहर का प्रदूषण स्तर रेड जोन में बना है।

गाजियाबाद शहर के एक्यूआई में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को शहर का एक्यूआई 350 था। जिसमें बृहस्पतिवार को बढ़ोतरी हुई और शहर का एक्यूआई 411 तक जा पहुंच गया है। प्रशासन के सभी उपायों के बाद भी शहर का प्रदूषण स्तर में कमी नहीं आ रही है। प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगा रखी है। साथ ही प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री बंद है। आग लगाने और खुले में बिल्डिंग मैटेरियल रखने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी बढ़ते प्रदूषण रोक नहीं लग रही है। सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के आंकड़े देखे जाए तो आज वसुंधरा का एक्यूआई सबसे ज्यादा रहा। यहां पर एक्यूआई 515 दर्ज किया गया, इंदिरापुरम में एक्यूआई लेबल 384 और संजयनगर में एक्यूआई लेबल 376 दर्ज किया गया।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version