वाणिज्यकर विभाग के कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश वाणिज्यकर मिनिस्ट्रयल स्टाफ एसोसिएशन की जोनल इकाई ने तीन कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के विरोध में मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने मांग की है कि जब तक तीनों कर्मचारियों की सेवा बहाली नहीं की जाएगी तब तक कामकाज नहीं करेंगे।
शाखा अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय में विभाग ने एक के बाद एक तीन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी। जबकि तीनों कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप भी नहीं था। लेकिन जानबूझ कर विभागीय अधिकारियों द्वारा उनका उत्पीडऩ किया जा रहा है।
सोमवार को इस मामले में एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-1 अरविंद कुमार को ज्ञापन देकर कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई आश्वासन नहीं दिया। मंगलवार सुबह को भी अधिकारियों से मुलाकात की गई थी लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया।
कर्मचारियों का आरोप है कि ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक द्वारा जानबूझकर कर्मचारियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। उनके द्वारा हमारा पक्ष नहीं सुना जा रहा है। कर्मचारियों ने मांग  की है कि दोषी अधिकारी पर कार्यवाही की जाए। इस दौरान चन्द्रपाल, हरिकिशन, कुंवरजीत, अमित, मोहित, सतेन्द्र, साजिद आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version