आज हो सकती है गाज़ियाबाद में महानगर व जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा

गाज़ियाबाद। प्रदेश के 59 जनपदों में भाजपा ने संगठन चुनाव के तहत भाजपा महानगर और जिलाध्यक्षों की सूची बुधवार देर रात जारी कर दी। पश्चिमी यूपी में मेरठ, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, हापुड़ में जिला व महानगर अध्यक्षों के नामों को तो घोषणा हो गई, लेकिन गाजियाबाद में महानगर और जिलाध्यक्षों के नामों पर आधी रात तक मंथन चलता रहा। पार्टी सूत्रों की ओर से गाज़ियाबाद में महानगर व जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा बृहस्पतिवार को यानि आज होने की संभावना जताई जा रही है।

गाज़ियाबाद में महानगर अध्यक्ष के लिए 11 और जिलाध्यक्ष के लिए 16 दावेदार मैदान में हैं। महानगर अध्यक्ष पद के साथ प्रांतीय परिषद के लिए मानसिंह गोस्वामी, राजेश त्यागी, बॉबी त्यागी, लेखराज माहौर, राजीव अग्रवाल, केके शुक्ला, देवेंद्र अग्रवाल, संजीव शर्मा, पूर्व पार्षद संजीव शर्मा, अमित त्यागी, त्रिलोक सिंह, नवीन त्यागी, प्रेम त्यागी, प्रीति चंद्रा व सरदार सिंह भाटी ने नामांकन किया है।

जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, राजवेंद्र बैसला, हरिओम गुप्ता, स्वदेश जैन, अमित चौधरी, जयप्रकाश वशिष्ठ, दिनेश सिंघल, अनूप बैसला, पवन सिंघल, चमन पाल सिंह, सतपाल, बिजेंद्र त्यागी, राकेश त्यागी, सतपाल शर्मा, डीडी यादव, अजय गर्ग और ललित शर्मा ने नामांकन किया। भाजपा में अंदरखाने महानगर और जिलाध्यक्ष के लिए खींचतान चल रही है। दूसरी तरफ भाजपा में खेमेबाजी जोर पर है। इसी खींचतान के चलते संगठन की ओर से महानगर और जिलाध्यक्षों के दावेदारों में मंथन किया जा रहा है।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version