महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पद से दिया इस्तीफा

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंपा। महाराष्ट्र मे सरकार बनाने को लेकर शिवसेना की ओर से शुक्रवार तक कोई पेशकश न मिलने की हालत में फड़णवीस ने इस्तीफा दिया। दरअसल 9 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इस्तीफा देने के बाद फड़णवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हमने 5 साल तक महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया है।

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बयान दिया था कि जरूरत पड़ने पर मैं मध्यता करने को तैयार हूं। गडकरी ने कहा कि फिफ्टी-फिट्टी पर कोई बात नहीं हुई थी। जरूरत पड़ी तो मध्यस्थता को तैयार हूं। उधर शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने फिर दोहराया कि उनकी पार्टी नहीं झुकेगी।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version