14वें एशियन चैंपियनशिप में हासिल किया ओलंपिक कोटा, ऐसा करने वाली 11वीं भारतीय शूटर बनीं चिंकी

दोहा। युवा निशानेबाज चिंकी यादव  ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को यहां जारी 14वें एशियन चैंपियनशिप में ओलंपिक कोटा हासिल किया। चिंकी यादव ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में रजत पदक जीता और अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक का टिकट कटाया।

21 वर्षीय चिंकी यादव टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाली 11वीं भारतीय निशानेबाज बन गई हैं। उन्होंने फाइनल में 296 अंक हासिल करते हुए कुल 588 अंक हासिल किए और दूसरे पायदान पर रही।

इस इवेंट का स्वर्ण पदक थाईलैंड की नापहास्वान यांगपेनबून ने जीता। उन्होंने कुल 590 अंक अर्जित किए. राही सरनोबत इस इवेंट में भारत के लिए पहले ही एक कोटा हासिल कर चुकी हैं। टोक्यो ओलंपिक अगले साल जापान में होना है।

दोहा में जारी एशियन चैंपियनशिप में दीपक कुमार कांस्य पदक जीत चुके हैं। उन्होंने इस प्रदर्शन की बदौलत टोक्यो ओलंपिक का टिकट भी हासिल किया। मनु भाकर ने भी चैंपियनशिप के10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version