राजस्थान : लड़कियों के स्कूलों में नहीं पढ़ाएंगे 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक

नई दिल्ली। राजस्थान की सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक लड़कियों को नहीं पढ़ाएंगे। ये जानकारी खुद राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने शुक्रवार को दी है। उन्होंने बताया है कि लड़कियों के सरकारी स्कूल में 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक नहीं पढ़ाएंगे। बल्कि ऐसे में महिला टीचर उनकी जगह भरेंगी।

राज्य सरकार के इस फैसले पर जब विशेषज्ञों ने इसे बचकाना बताया है। हालांकि अभी इस नियम को लागू नहीं किया गया है। शिक्षा मंत्री गोविंद दोटासरा ने यह भी कहा कि यह फैसला तभी लागू किया जाएगा, जब हमारे पास पर्याप्त संख्या में महिला शिक्षक होंगी।

आखिर क्यों लिया गया ये फैसला
सूत्रों के अनुसार हाल ही में कुछ पुरुष शिक्षकों द्वारा लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था, जिसके कारण ऐसा फैसला लिया गया है।

मुख्य तथ्य

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version