करवाचौथ पर पति ने पूरी नहीं की डिमांड तो पत्नी ने दौड़ाकर पीटा

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करवाचौथ पर पत्नी को सोने की नथ नहीं दिलाना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। इस बात से नाराज महिला ने अपने पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पत्नी की मार से बचने के लिए पति ने एक मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। दोनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुरादनगर की एक कॉलोनी निवासी युवक अपनी पत्नी व चार साल के बेटे के साथ रहता है। युवक गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। महिला ने पति से करवाचौथ पर सोने की नथ लाने को कहा था, लेकिन पति सिर्फ साड़ी लेकर आ गया। गुरुवार सुबह इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए पति ने पत्नी को चांटा मार दिया। चांट मारने पर महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद महिला ने डंडा लेकर अपने पति की पिटाई करनी शुरू कर दी। महिला ने पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पति ने एक मकान के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। पति की पिटाई का वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। पति-पत्नी ने थाने में तहरीर दी है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version