एबीईएस इंजीनियरिंग काॅलेज में हुआ जल संरक्षण पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन 

गाज़ियाबाद। एबीईएस इंजीनियरिंग काॅलेज में जल संरक्षण पर अतिथि व्याख्यान का
आयोजन किया गया। जिसके स्पीकर भारत के जल पुरुष डाॅ राजेन्द्र सिंह रहे। डाॅ राजेन्द्र सिंह रेमन मैग्से अवार्ड, स्टाॅक होल्म वाटर प्राइज-नोबल प्राइज ऑफ वाटर से सम्मानित है । उन्होंने को बताया कि नदियों को पुनः जीवित कैसे किया जाए तथा छात्रों को यह भी समझाया कि दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में जल समस्या को कैसे दूर कर सकते हैं। साथ ही जल संरक्षण के लिए हमें क्या-क्या सम्भव
उपाय करने चाहिए।

कार्यक्रम में काॅलेज के अध्यक्ष नीरज गोयल ने डाॅ राजेन्द्र सिंह को मोमेंटो देकर उनका
स्वागत किया तथा काॅलेज में आने के लिए आभार प्रकट किया। डाॅ गजेंन्द्र सिंह, क्लब
चेयर पर्सन अनमोल जैन तथा एनवयरो क्लब काउंसलर डाॅ विकास और समस्त
शिक्षकगण वहां मौजूद रहे।  इस   कार्यक्रम में लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version