औद्योगिक क्षेत्र व कई कालोनियों में आज तीन घंटे बिजली रहेगी गुल

गाजियाबाद। विद्युत वितरण निगम विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए शहर के अलग-अलग फीडर में रिग मैन यूनिट (आरएमयू) लगाने का कार्य कर रहा है। इसी कार्य के लिए शनिवार को महानगर में औद्योगिक क्षेत्र समेत नौ कॉलोनियों में बिजली गुल रहेगी।

न्यू कविनगर उपकेंद्र से बुलंदशहर रोड-प्रथम औद्योगिक क्षेत्र और स्वदेशी औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाली लाइन पर सुबह 7 से 10 बजे तक शटडाउन रखा जाएगा। संजयनगर उपकेंद्र से बसंत कुंज में जाने वाली सप्लाई लाइन पर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि राकेश मार्ग उपकेंद्र पर कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक राकेश मार्ग मुख्य बाजार के अलावा जी, एच, जे-ब्लॉक और आरके पुरम में लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ेगा।

वहीं, बुलंदशहर रोड-प्रथम उपकेंद्र से निकलने वाली लाइन पर सुबह 7 से 10 बजे तक सप्लाई बाधित रही। वहीं कविनगर-तृतीय उपकेंद्र से निकलने वाली लाइन पर शटडाउन रखा गया, जिससे विवेकानंद नगर में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने बताया कि महानगर में उचित विद्युत व्यवस्था के लिए आरएमयू लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते बुलंदशहर मार्ग औद्योगिक क्षेत्र और विवेकानंदनगर में कार्य के चलते तीन-तीन घंटे का शटडाउन लिया।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version