74 वर्ष की उम्र में महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में 74 वर्षीय एक महिला ने इस उम्र में जुड़वां बच्चों को जन्म देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यहां इस महिला ने अपनी शादी के 57 साल के बाद जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। बच्चों की डिलीवरी के लिए अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी व्यवस्थाएं की थीं।

महिला का इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार, पूर्व गोदावरी ज़िले के नेलापरतिपादु के रहने वाले येररामती राजा ने 22 मार्च, 1962 को मंगायाम्मा से शादी की थी। शादी के कुछ सालों के बाद उन्हें बच्चे की उम्मीद थी, मगर उनका ये सपना पूरा नहीं हुआ। ये दोनों बूढ़े हो गए थे फिर भी उनकी ये इच्छा पूरी न हो सकी।

हाल ही में उनके घर के पास रहने वाली एक 55 वर्षीय महिला IVF तकनीक से गर्भवती हुई थी। मंगायाम्मा ने उससे प्रेरणा ली और अपने पति के साथ जाकर गुंटूर के अहल्या नर्सिंग होम से संपर्क किया। वहां वे आईवीएफ तकनीक के विशेषज्ञ डॉ. सनक्कयला उमाशंकर से मिले। डॉक्टरों ने मंगायाम्मा के पति का स्पर्म लेकर उसे आईवीएफ प्रणाली में प्रयोग किया और डॉक्टरों के प्रयास सफल रहे।

मंगायाम्मा के पति राजा राव ने बताया, ‘मैं बहुत खुश हूं। हम नौ महीने तक अस्पताल में रहे। बच्चों को देखने के बाद हम अपना सारा कष्ट भूल चुके हैं। हम दोनों बच्चों की देखभाल कर रहे हैं।’ मंगायाम्मा पिछले 9 महीने से नर्सिंग होम में डॉक्टरों की देखरेख में थीं। डॉ. उमाशंकर ने सुबह 10 . 30 बजे सीजेरियन करने का फ़ैसला किया था। इस समय मंगायाम्मा उत्सुकता से अपने बच्चों की प्रतीक्षा कर रही हैं।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version