रोते बच्चे को चुप कराना पड़ा भारी, पब्लिक ने बच्चा चोर समझकर महिला को पीटा

बच्चा चोरों की अफवाह शुरू तो पूर्वी उत्तर प्रदेश से हुई थी मगर अब धीरे-धीरे देश के अन्य भागों में भी लोग अफवाहों का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला झारखंड के गिरिडीह जिले का है। जहां बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने महिला की पिटाई कर दी। यह घटना उस समय हुई जब एक महिला अपने बच्चे के साथ पैसे निकालने के लिए बैंक गई थी।

पुलिस ने बताया कि एक महिला अपने बच्चे के साथ पैसे निकालने के लिए बैंक गई। महिला बच्चे को बाहर खड़ा कर पैसे निकालने के लिए बैंक के अंदर चली गई। मां की अनुपस्थिति के कारण बच्चा रोने लगा जिसको देखकर एक महिला उसके पास आई और उसे चुप कराने लगी। साथ ही महिला ने बच्चे के साथ खेलना शुरू कर दिया।

जब बच्चे की मां बैंक से बाहर आई तो उसने देखा कि उसका बच्चा एक महिला के साथ खेल रहा है। यह देखकर उसे लगा कि वह महिला एक बच्चा चोर है। जिसके बाद बच्चे की मां ने लोगों को आवाज लगाईं। जिसपर भीड़ ने उस महिला की पिटाई कर दी। जिसके बाद महिला को पुलिस द्वारा भीड़ से बचाया गया।

पुलिस ने बताया कि बच्चा चोरी के शक में पहले महिला की लोगों ने पिटाई की और बाद में उसे बंधक भी बना लिया गया। सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे पर लोगों ने हमपर पथराव शुरु कर दिया। पथराव से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ से महिला को बचाया। पुलिस ने बताया कि यह घटना केवल गलतफहमी के आधार पर हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

#incredibleINDIA, #BreakingNews, #Ghaziabad, #HamaraGhaziabad, #PetrolPrice, #MarketNews, #HindiNews, #UPNews, #ChandraYaaan2

Exit mobile version