तुलसी निकेतन – बारिश के बाद गंदगी और ओवरफ़्लो से बढ़ा बीमारियों का खतरा

गाज़ियाबाद में हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद तुलसी निकेतन के लोग गंदगी और जलभराव से परेशान हैं। बारिश के पानी के साथ इलाके की गलियों में सीवर का पानी भरा है। कूड़ा नहीं उठाए जाने से गंदगी में मच्छर पनप रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जीडीए अधिकारी मामले में कार्रवाई नहीं करते तो वे जीडीए मुख्यालय पर जाकर प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

तुलसी निकेतन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने बताया कि जीडीए ने मकान खाली करने के आदेश दिए हैं। लोग मकान के बदले मकान मिलने पर अड़े हैं। ऐसे में जीडीए लोगों को सुविधाएं भी नहीं दे रहा है। तीन दिन पूर्व हुई बारिश का पानी अभी भी गलियों में भरा है। इतना ही नहीं सीवर का पंप भी नहीं चल रहा है। इसके चलते सीवर ओवरफ्लो है और पानी नहीं निकल पा रहा है। चारो ओर गंदगी फैली है। गलियों में जमे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द सफाई नहीं हुई तो वे जीडीए मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जीडीए ओएसडी वीके सिंह ने बताया कि जल्द ही इलाके में पंप लगवाकर सफाई करवाई जाएगी।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version