मुंबई में मूसलधार बारिश: जलभराव के बीच यलो अलर्ट से बढ़ी चिंता

महाराष्ट्र:- गुरुवार शाम को मुंबई में अचानक हुई भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। तेज आंधी के साथ आई बारिश ने ठाणे और पालघर के इलाकों में सबसे अधिक जलभराव पैदा किया, जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो-तीन घंटों में और बारिश की संभावना जताते हुए मुंबई में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, नासिक और रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
इस बारिश के चलते मुंबई लोकल ट्रेनों की सेवाएं भी प्रभावित हुईं। पिछले महीने महाराष्ट्र और गुजरात में भी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ था, जहां 110 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं ने सैकड़ों पेड़ उखाड़ दिए और बिजली की व्यवस्था को बाधित किया।
इस मौसम के कहर में मुंबई में बारिश से जुड़ी घटनाओं में छह लोगों की जान गई है, और मौसम की गंभीरता के कारण पुणे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भी रद करना पड़ा।
मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है, जबकि मुंबईवासियों को इस अप्रत्याशित मौसम के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई है।
Exit mobile version