सीताराम येचुरी की हालत गंभीर, एम्स में जिंदगी की जंग जारी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी की स्वास्थ्य स्थिति बेहद गंभीर है। उन्हें नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया है। 19 अगस्त को सीने में संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए येचुरी की हालत में लगातार गिरावट आई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर बारीकी से नजर रखे हुए है। पार्टी और समर्थक उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।
Exit mobile version