सिक्किम में सेना का वाहन खाई में गिरा, चार जवानों की मौत

सिक्किम:- पाक्योंग जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारतीय सेना के चार जवानों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सेना का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिल्क रूट होते हुए सिक्किम के जुलुक की ओर जा रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने हादसे में चार जवानों की मौत की पुष्टि की है। सभी मृतक पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एक यूनिट से संबंधित थे।
भारतीय सेना के अधिकारियों ने मृतकों की पहचान कर ली है। इस त्रासदी में शामिल जवानों में मध्य प्रदेश के वाहन चालक प्रदीप पटेल, मणिपुर के पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह, और तमिलनाडु के सूबेदार के. थंगापंडी शामिल हैं। सभी जवान पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एक यूनिट से थे। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
Exit mobile version