योगी कैबिनेट का विस्तार, राजभर समेत चार नए चेहरे शामिल

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच योगी सरकार ने कैबिनेट विस्तार किया है। इसमें चार नए मंत्री बनाए गए हैं। चारों को शपथ दिलाने के साथ ही उन्हें कर्तव्यों का निर्वाहन करने का निर्देश भी दिया गया है।

नए मंत्रियों में सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर, भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान, साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा और रालोद के दलित चेहरे अनिल कुमार हैं। नए बने चार मंत्रियों में से 3 दूसरे दलों से भाजपा में आए हैं। राजभर 9 महीने पहले सपा छोड़कर एनडीए गठबंधन में शामिल हुए थे। दारा सिंह चौहान भी सपा से भाजपा में आए हैं। एनडीए से गठबंधन के बाद रालोद विधायक अनिल कुमार को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इसके अलावा, 2022 विधानसभा चुनाव में यूपी में सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले भाजपा विधायक सुनील शर्मा को भी जगह मिली है।

अब 56 हुई संख्या
अभी तक योगी कैबिनेट में कुल 52 मंत्री थे। अब यह संख्या बढ़कर 56 हो गई। सरकार में 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में अभी भी 4 मंत्रियों की जगह खाली है। नए मंत्रियों के बाद योगी सरकार में अब 22 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री हैं। कैबिनेट का यह पहला विस्तार है।

Exit mobile version