युवती की मौत पर परिजनों ने दोस्त पर लिखाया हत्या का केस, दोस्त ने भी की आत्महत्या

नोएडा। नोएडा की कंपनी में काम करने वाली युवती बेसुध हालत में कमरे में मिली। उसके गले पर रस्सी के निशान थे। कंपनी के कर्मचारियों उसे फोर्टिस अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसके साथी पर शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

मूल रूप से मथुरा निवासी शालिनी त्रिपाठी (24) नोएडा की एक कंपनी में एचआर थी। जांच में पता चला कि युवती की अमन से दोस्ती थी। अमन मथुरा का रहने वाला है। दोनों के बीच अनबन चल रही थी। परिजनों द्वारा एक प्रार्थना पत्र देते हुए अमन पर उनकी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। जिस संबंध में धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

अमन ने अपने फ्लैट में किया सुसाइड
अमन के संबंध में जानकारी की गई तो पता चला कि वह मथुरा का मूल निवासी है। गाजियाबाद में रह रहा था। उसने गाजियाबाद की लैंड क्राफ्ट सोसाइटी में अपने रूम में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इसके संबंध में थाना कवि नगर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अमन गाजियाबाद के अजय कुमार गर्ग से बीटेक का स्टूडेंट था।

चार साल से थी दोस्ती
शालिनी की रूम पार्टनर व अन्य सहेलियों से पूछताछ में पता चला कि मृतका व अमन दोनों मथुरा के रहने वाले है। एक दूसरे को चार-पांच वर्षों से जानते थे। इन दोनों के बीच कुछ अनबन चल रहा थी। वैलेंटाइन डे को लेकर दोनों के बीच अनबन हुई। इसके बाद पहले शालिनी की मौत हुई और बाद में अमन ने अपने कमरे में सुसाइड किया। दोनों के बीच रिलेशन कैसे थे इसको सुलझाने की पुलिस कोशिश कर रही है।

Exit mobile version