पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुखबिर द्वारा सूचना मिली की दोनों बदमाश वसंत कुंज इलाके में हैं। जैसे ही पुलिस बदमाशों के पास पहुंची वैसे ही उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। कई घंटे हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया जांच शुरू कर दी।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए दोनों शूटरों हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ के बाद विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच रवींद्र सिंह यादव के ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत निवासी आकाश उर्फ कस्सा और चरखी दादरी निवासी नितेश उर्फ सिंटी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही गिरफ्तार बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी लॉरेंस गिरोह के एक शूटर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया इन शूटर द्वारा पश्चिमी दिल्ली के पश्चिमी पंजाबी बाग में रहने वाले अकाली दल के फरीदकोट और पंजाब से पूर्व विधायक के घर पर तीन दिसंबर को फायरिंग जबरन उगाही के लिए लारेंस बिश्रोई- गोल्डी बरार गिरोह ने करवाई थी। तब से ही पुलिस इन शूटरों की तलाश में थी।

रंजिश निकालने को बना गिरोहबंद
हरियाणा निवासी आकाश ने पुलिस को बताया कि जब वह कई मामलों में जेल गया तब जेल में ही उसकी लॉरेंस गिरोह के सदस्यों से मुलाकात हुई। आकाश की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने लॉरेंस गिरोह का सहारा लिया और अपराध की दुनिया में उतर गया।

प्रसिद्ध होटल पर गोलाबारी की थी तैयारी
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दोनों शूटरों ने पूछताछ में बताया कि दक्षिणी दिल्ली के एक प्रसिद्ध पांच सितारा होटल के पास गोलीबारी करने जा रहे थे। उन्होंने पूरी प्लानिंग कर ली थी, लेकिन प्लानिंग कहीं लीक हो गई जिसकी वजह से दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन शूटरों का काम लोगों को धमका कर पैसे वसूलने का है। अक्सर पैसे न मिलने पर यह लोग हत्या की वारदातों को अंजाम भी देते हैं।

Exit mobile version