भगवान कृष्ण से लेकर मीरा तक का गुजरात से एक अलग रिश्ता: पीएम

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने संत मीराबाई के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का जारी किया। इस दौरान मथुरा से भाजपा सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने संत मीरा बाई की 525वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 2 घंटे तक मथुरा में रहे।

प्रधानमंत्री ने कहा भगवान कृष्ण से लेकर मीरा बाई तक का गुजरात से एक अलग रिश्ता रहा है। यह मथुरा के कान्हा गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश बने थे। मीरा की भक्ति बिना वृंदावन के पूरी नहीं होती है। मोदी ने कहा कि भारत के पुर्नरुत्थान के पीछे श्रीकृष्ण का ही आशीर्वाद है। मथुरा भक्ति आंदोलन का केंद्र रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां संत आए। सभी का संदेश और उद्देश्य एक ही था। ब्रज की धरा असाधारण है। यहां वही आता है, जिसे स्वयं श्रीकृष्ण और श्रीजी बुलाते हैं। ब्रज की रज भी पूजनीय है। यहां के कण-कण में कृष्ण समाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा मीराबाई की 525 वीं जयंती पर कहा कि ब्रज से लेकर अयोध्या, काशी तक की बात कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बारे में तो देश दुनिया का हर व्यक्ति जान गया है कि जो वहां कभी नहीं हो सकता था, वह भी मोदी नेतृत्व में हो गया है।

कार्यक्रम में पीएम का शामिल होना हर्ष की बात
संत मीराबाई की 525वीं जयंती पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा मैं जब से यहां सांसद बनकर आई हूं तब से मैंने देखा है कि बहुत से साधू-संतों के स्थल बने है, लेकिन मीराबाई के बारे में कहीं कुछ नहीं है। मैंने पीएम मोदी से अपना दुख प्रकट किया तो उन्होंने तुरंत इस बात को माना और आज मीराबाई के लिए यह समारोह हो रहा है।

मुथरा पहली बार आना कैसी उपलब्धि: अखिलेश
प्रधानमंत्री मोदी के मथुरा कृष्ण जन्मभूमि दौरे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा पहली बार आना कैसी उपलब्धि है? यह उनकी नाकामी है। पत्रकारों से नाराजगी जहर करते हुए कहा कि क्यों ऐसा प्रचार करते हो या बहुत से ऐसे लोग होंगे जो बचपन से मथुरा वृंदावन जा रहे होंगे। कुछ ऐसे भक्त भी होंगे जो हर महीने गोवर्धन जी का परिक्रमा लगाते हैं। बात तो उनकी करनी चाहिए जो जन्म से जा रहे हैं।

Exit mobile version