सीए ने पत्नी को गोली मारी, पुलिस से बोला करंट से हुई मौत

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चार्टर्ड अकाउंटेंट ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर डाली। इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए करंट से मौत की कहानी भी रची। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुश्टि के बाद पुलिस ने पूरा मामला खोल डाला। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला टूंडला की गोल्डन सिटी का है। मूलरूप से हिम्मतपुर पचोखरा का रहने वाला सीए उदय प्रताप सिंह अपनी पत्नी ममता सिंह के साथ रहता था। उदय ने पुलिस को पत्नी की मौत की सूचना देते हुए बताया कि वह मंगलवार रात को 10 बजे दशहरा मेला देखकर घर लौटा था। इसके बाद उसने देखा कि दरवाजे खुले पड़े हैं। जैसे ही घर के अंदर गया, देखा कि पत्नी बेहोश पड़ी हुई है। उसके सीने में घाव हो रहा था। उदय ने बताया कि पत्नी को इस तरह देख वो चिल्लाने लगा। उसने पड़ोसियों की मदद ली। फिर ममता को लेकर हाईवे किनारे स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टर ने चेकअप किया और बताया कि ममता की मौत हो गई है। उदय ने पुलिस को बताया कि पत्नी की करंट लगने से मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उदय नारायण सिंह का बयान लेने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इधर, उदय बार-बार बयान बदलता रहा। उसने पुलिस को बताया कि ममता सिंह उसकी दूसरी पत्नी थी। दो साल पहले लव मैरिज की थी। मेरे घर वाले और ममता के घर वाले इस रिश्ते को लेकर नाखुश थे। यही वजह थी कि हमने यहां नया घर ले लिया था और हम दोनों ही यहां रहते थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला सच
पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। इस दौरान उदय बेहद नर्वस दिखाई दिया। पोस्टमॉर्टम करने वाली डॉक्टरों की टीम ने करीब दो बजे पुलिस को बुलाया और चौंकाने वाली बात बताई।
रिपोर्ट में बताया गया कि महिला के सीने में सटाकर गोली मारी गई है। यही वजह है कि गोली उसके सीने से आर-पार हो गई। इतनी पास से गोली मारने के चलते ही ज्यादा ब्लीडिंग नहीं हुई सिर्फ एक होल बन गया। इसी के चलते ममता की मौत हुई है। पूछताछ के दौरान पति 16 घंटे तक पुलिस को गुमराह करता रहा। इस बीच पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ गई। जिसमें खुलासा हुआ कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। बुलेट शरीर के आर-पार हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

इसलिए कर दी हत्या
पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने इसी को आधार बनाते हुए उदय से पूरी मर्डर केस का सच बाहर उगलवाया। उदय ने पुलिस बताया, ममता मुझसे हर रोज लड़ाई करती थी। वो कहती थी कि शालू को तलाक दे दो। बच्चों से रिश्ता तोड़ दो। वो मुझसे मारपीट तक करने लगती थी। उदय ने कहा, उस दिन भी वो मुझसे लड़ रही थी। मैं उससे परेशान हो चुका था। इसलिए उसे मारने की प्लानिंग कर ली थी। मैंने उससे उस दिन कहा था कि चलो रावण दहन देखने चलते हैं। लेकिन वो बोली कि तुम ही मेला देखने जाओ। जरूर मेले में शालू को बुलाया होगा। उसकी इस बात पर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उसे गोली मार दी।

Exit mobile version