रोजगार मेला: पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपें नियुक्ति पत्र

File Photo

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नया भारत कमाल कर रहा हैषष देश की बेटियां हर तरफ अपना परचम लहरा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज के इस रोजगार मेले में जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले हैं, उन सभी को बहुत बहुत बधाई। आप सभी ने कड़े परिश्रम से ये सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस सफलता का आपके जीवन में बहुत बड़ा महत्व है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज के इस रोजगार मेले में जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले हैं, उन सभी को बहुत बहुत बधाई। आप सभी ने कड़े परिश्रम से ये सफलता हासिल की है। इस सफलता का आपके जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। देश भर में आज गणेश उत्सव की धूम चल रही है। इस पावन काल में आप सभी के नए जीवन का श्रीगणेश हो रहा है।’

पीएम की स्पीच की प्रमुख बातें… नई संसद में देश का नया भविष्य शुरू हुआ
कई महिलाओं को भी आज अपॉइंटमेंट लेटर मिला है। भारत की बेटियां अंतरिक्ष से खेलों तक अनेक कीर्तिमान बना रही हैं। कुछ दिन पहले ही देश की आधी से ज्यादा आबादी को नारी शक्ति वंदन एक्ट के जरिए बड़ी ताकत मिली है। 30 साल से पेंडिंग इस बिल को नई संसद के पहले सत्र में ही दोनों सदनों से पारित कराया गया। एक तरीके से नई संसद में देश का नया भविष्य शुरू हुआ है।

ई जेनरेशन अपने काम में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाए
देश ने तय किया है कि 2047 तक विकसित बनना है। अगले कुछ साल में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने वाले हैं। आप वो जेनरेशन हैं जो तकनीक के साथ बड़ी हुई है। आपको अपने काम में उस तकनीक का इस्तेमाल करना होगा।

तकनीकी बदलावों से आसान हुए सरकारी काम
तकनीकी बदलावों ने सरकारी काम को आसान बनाया है। पहले लोग रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर कतारों में खड़े होते थे। तकनीक ने इस समस्या को हल कर दिया है। आधार कार्ड, डिजिटल लॉकर्स और ई-केवाईसी ने डॉक्युमेंट्स को स्टोर करना आसान बना दिया है।

इंफ्रास्ट्रक्चर में जो इन्वेस्टमेंट आज हो रहा है, पहले कभी नहीं हुआ
तकनीक के विस्तार से भ्रष्टाचार कम हुआ है और भरोसा बढ़ा है। आज देश की GDP मुश्किलों में भी तेजी से बढ़ रही है। हमारे उत्पादन और एक्सपोर्ट में जोरदार इजाफा हुआ है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर में देश जो इन्वेस्टमेंट कर रहा है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ।

युवाओं के नौकरी जॉइन करने से नीतियां लागू करने की गति बढ़ेगी
पिछले नौ साल में हमारी योजनाओं ने बड़े लक्ष्यों की राह खोली है। इस दौरान सरकार ने मिशन मोड में नीतियां लागू की हैं। जब आप जैसे लाखों युवा सरकारी नौकरियां जॉइन करते हैं, तो नीतियां लागू करने की गति और पैमाना भी बढ़ता है।

क्या है रोजगार मेला?
पीएम मोदी ने देश के केंद्रीय विभागों में 2023 के अंत तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। पीएम ने अधिकारियों को सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में सरकार की ओर से समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इससे पहले भी 8 रोजगार मेले का आयोजन हो चुका है।

अब तक इतने नियुक्ति पत्र मिले
केंद्र सरकार की ओर से पहला रोजगार मेला 22 अक्‍टूबर 2022 को आयोजित किया गया था। इसमें 75 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र दिए गए थे। दूसरे मेले में 71 हजार, तीसरे मेले में 71 हजार, चौथे मेले में 71 हजार, पाचवें-छठे-सातवें मेले में 70-70 हजार युवाओं को नियु्क्ति पत्र बांटे गए थे। आठवें रोजगार मेले का आयोजन इसी साल अगल्सत में किया गया था जिसमें 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया गया था। ये सभी युवा केंद्र सरकार के अधीन विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में काम करेंगे। पीएम ने पिछले 10 महीनों में 8 रोजगार मेलों में करीब 5 लाख युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए हैं।

Exit mobile version