आईपीएस रवि सिन्हा बने रॉ के नए चीफ, सामंत गोयल की लेंगे जगह

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को गुप्तचर संस्था रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वे मौजूदा चीफ सामंत गोयल (पंजाब 84) का स्थान लेंगे। सामंत गोयल 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रवि सिन्हा 2 साल तक इस पद पर रहेंगे।

रवि सिन्हा, बिहार के भोजपुर जिले के मूलरूप निवासी हैं। इन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ाई की। कडी मेहनत के दमपर यूपीएससी-1988 की परीक्षा कैक की। जिसके बाद भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के तौर पर मध्य प्रदेश कैडर में तैनाती मिली। हालांकि, साल 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों का छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। जिसके चलते सिन्हा छत्तीसगढ़ कैडर में गए। रवि सिन्हा को जानकारियां हासिल करने के क्षेत्र में मॉर्डन टेक्नोलॉजी अपनाने का श्रेय भी दिया जाता है। वे पिछले 7 सालों से रॉ में ऑपरेशनल डिवीजन के प्रमुख के रूप में कार्य करते आ रहे हैं।

मौजूदा चीफ सामंत गोयल भी पंजाब कैडर के IPS हैं। सामंत गोयल के रॉ चीफ रहने के दौरान कई उपलब्ध‍ियां भारत के नाम रहीं। उनके कार्यकाल में ही पाकिस्तान में बालाकोट एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया गया। इसके अलावा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया।

बता दें कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) स्थापना 21 सितंबर 1968 में की गई थी। इसका मुख्य काम विदेशी खुफिया जानकारी, आतंकवाद का मुकाबला, प्रसार-विरोधी, भारतीय नीति निर्माताओं को सलाह देना और भारत के विदेशी सामरिक हितों को आगे बढ़ाना है। रिसर्च एंड एनालिसिस विंग की स्थापना से पहले, विदेशी खुफिया संग्रह मुख्य रूप से इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की जिम्मेदारी थी, जिसे ब्रिटिश राज के दौरान भारत सरकार द्वारा बनाया गया था।

Exit mobile version