MLA के भतीजे को पीटने गई टिकटॉक स्टार कीर्ति पटेल गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात की चर्चित टिक टॉक स्टार कीर्ति पटेल एक बार सुर्खियों में हैं। कीर्ति पटेल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करते जूनागढ़ के निवासी जमन भायाणी को पीटने की धमकी दी थी। इसके बाद कीर्ति पटेल युवक को पीटने के अपने साथियों के साथ जूनागढ़ के भेंसन पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने कीर्ति पटेल और उनके साथियों को गिरफ्तार करके दो कारें भी जब्त की हैं।

कीर्ति पटेल ने जिस जमन भायाणी नाम के युवक को धमकी दी। वे आम आदमी पार्टी के विधायक भूपत भायाणी के भतीजे हैं। भूपत भायाणी जूनागढ़ की विसावदर सीट से जीते हैं। कीर्ति पटेल ने जो वीडियो इंटाग्राम पर अपलोड किया था उसमें उन्होंने कहा था कि भूपत भयाणी के भतीजे ने बेटियों को खिलाफ अपशब्द बोले हैं। इसलिए मैं भेंसण जा रही हूं। अगर मुझे कुछ हुआ तो भूपत भायणी जिम्मेदार होंगे।

आम तौर पर विवादों में रहने वाली कीर्ति पटेल को पुलिस ने पहली बार गिरफ्तार नहीं किया। इससे पहले मई के शुरुआती सप्ताह में भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके लिए उन्हें अहमदाबाद के वस्त्रपुर पुलिस थाने जाना पड़ा था। वस्त्रापुर पुलिस ने एसजी हाईवे के पास मारपीट के अपराध में रंजिश रखते हुए वस्त्रापुर की एक युवती को धमकाने पर कार्रवाई की थी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसके बारे में भद्दे टेक्स्ट और फोटो फैलाने के आरोप में कीर्ति पटेल और भरत भरवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तब कीर्ति पटेल पर हमले का आरोप लगा था। कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर कीर्ति के 1 मिलियन से अधिक फॉलोअर हैं। कीर्ति अहमदाबाद की रहने वाली हैं।

Exit mobile version