जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज

सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर में मुंबई की जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से आयोजित समारोह में शादी कर ली। दोनों बहनें पेशे से आईटी इंजीनियर हैं। इस शादी समारोह का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मालशिरस तहसील में हुई शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इंजीनियर बहनों ने अतुल नाम के युवक से शादी की थी। दोनों बचपन से एक ही घर में रहती थीं और आगे भी साथ ही रहना चाहती थीं। दुल्हन और दूल्हे के परिवार के लोग इस तरह के विवाह के लिए सहमत हो गए थे।

युवक ने मदद कर दी थी, तभी से शुरू हो गया था अफेयर
कुछ दिन पहले ही उनके पिता का निधन हो गया तो दोनों अपनी मां के साथ मलशीरस तालुका आकर रहने लगीं। अचानक उनकी मां बीमार हो गईं तो दोनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए अतुल की कार का इस्तेमाल किया। इसी दौरान अतुल दोनों जुड़वां बहनों के करीब आ गया। फिर दोनों बहनों ने अतुल से शादी करने का फैसला किया।

शुक्रवार को दोनों बहनों ने अतुल से शादी कर ली, जिसके बाद इस शादी का एक वीडियो वायरल हुआ। स्थानीय पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही थी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के तहत दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज किया है

Exit mobile version