‘भारत में टैलेंटेड लोग हैं, खूब तरक्की करेगा’, पुतिन ने जमकर की हिन्दुस्तान की तारीफ

पुतिन

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और भारत में रहने वाले लोगों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने भारतीयों को प्रतिभाशाली और प्रेरित बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भारत अप्रत्याशित सफलता हासिल करेगा।

पुतिन ने रूस के एकता दिवस के मौके पर कहा कि भारत अपने विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। लगभग डेढ़ अरब लोग वाले देश में अब वह क्षमता है। आइए भारत को देखें, जहां बहुत प्रतिभाशाली और बहुत प्रेरित लोग हैं। पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा। पुतिन ने रूस के एकता दिवस के मौके पर कहा कि भारत अपने विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।

पश्चिम पर पुतिन का निशाना
रूसी और वैश्विक इतिहास के बारे में भाषण देते हुए पुतिन ने कहा कि, पश्चिमी साम्राज्यों ने अफ्रीका को लूट लिया था। उन्होंने कहा कि, ‘काफी हद तक, पूर्व की ओपनिवेशिक शक्तियों ने जो समृद्धि को हासिल किया, वो काफी हद तक अफ्रीका में की गई लूटपाट पर आधारित थी।’ उन्होंने पश्चिमी देशों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, “हर कोई यह जानता है। हां, वास्तव में, और यूरोप में शोधकर्ता इसे छिपाते नहीं हैं। ऐसा ही है। वे कहते हैं कि यह काफी हद तक अफ्रीकी लोगों के दुख और पीड़ा पर बनाया गया था, मैं इसे पूरी तरह से नहीं कह रहा हूं, लेकिन काफी हद तक औपनिवेशिक शक्तियों की समृद्धि इसी तरह से बनाई गई थी। यह एक स्पष्ट तथ्य है, जिसमें डकैती, दास व्यापार शामिल है।”

बता दें कि इससे पहले 27 अक्टूबर को भी रूसी राष्ट्रपति ने भारत की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सच्चा देशभक्त बताया था। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की भी तारीफ की थी और कहा था, कि भारत में रूस के बीच के मजबूत संबंध पश्चिमी देशों की आंखों में खटकते हैं।

Exit mobile version