खेत में काम करने ऑटो रिक्शा से जा रहे थे, गिरा बिजली का तार, जिंदा जले 8 लोग

सत्यसाई। आंध्र प्रदेश के सत्य साई जिले में एक भीषण हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए सभी गुंडम्पली गांव के रहने वाले हैं। वे खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे।

तड़ीमारी मंडल के चिल्लाकोंडायपल्ली गांव के पास हादसा हुआ, जब पुलिस पहुंची तो 7 लोग जिंदा जल चुके थे। पुलिस के मुताबिक, सभी मजदूर थे। खेतों पर काम करने जा रहे थे। अचानक बिजली का तार गिरा और ऑटो में आग लग गई। बताया जा रहा है कि करंट लगने से लगी आग इतनी तेजी से फैली की किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और ऑटो सवार सभी लोग इस बड़े हादसे का शिकार हो गए। तभी रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

बता दें कि करंट लगने के अलावा इसी माह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक गैस लीक का मामला हुआ था। एक कंपनी में गैस लीक होने की वजह से कंपनी में काम करने वाली 30 महिलाकर्मी बीमार पड़ गई थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गैस लीक होने की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात की जानकारी ली। मामले की जांच जारी है। अचुतापुरम में पोरस लेबोरेटरीज प्राइवेट मिलिमेटड कंपनी में आज गैस लीक की घटना हुई थी।

Exit mobile version