संजय राउत को पेशी के लिए नहीं मिलेगी ज्यादा मोहलत, ED ने अब 1 जुलाई को बुलाया

मुंबई। महाराष्ट्र में पल-पल बदल रहे राजनीतिक समीकरणों के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संजय राउत को दूसरा समन जारी करते हुए एक जुलाई को पेश होने का आदेश दिया है।

संजय राउत की ओर से ईडी को पेश होने के लिए सात जुलाई तक का वक्त मांगा था, जिसे ईडी ने खारिज कर दिया है। संजय राउत केंद्र की भाजपा सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार के खिलाफ बोलने के कारण उन पर एजेंसियों के सहारे बदला लिया जा रहा है। बता दें कि राउत पर जमीन के नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है, जिस संबंध में ईडी ने उन्हें पेश होने के लिए समन जारी किया है।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने की लड़ाई गुवाहाटी से दिल्ली तक पहुंच गई है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी एक्टिव मोड में आ गए हैं। उन्होंने मुंबई से दिल्ली तक की दौड़ लगाई है। उधर, गोवाहाटी में कई दिनों से डेरा जमाए एकनाथ शिंदे ने होटल से बाहर निकलकर दावा किया कि वो जल्द ही मुंबई पहुंचेंगे।

इधर, शिवसेना की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। सरकार पर मंडरा रहे खतरे के अलावा सीएम उद्धव ठाकरे पर शिवसेना को बचाने का भी संकट है। वहीं, पार्टी के फायरब्रांड नेता संजय राउत को ईडी ने दूसरी बार समन जारी किया है। उनकी याचिका को खारिज करते हुए ईडी ने एक जुलाई को पेश होने का आदेश दिया था। सांसद राउत की ओर से ईडी से 7 जुलाई तक की राहत मांगी गई थी। लेकिन उनकी याचिका को ईडी ने खारिज कर दिया।

भाजपा सरकार पर हमला
ईडी से समन जारी होने पर संजय राउत ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता शिवसेना के साथ है। महाराष्ट्र की सरकार गिराने के लिए भाजपा तमाम हथकंडे अपना रही है। इसके अलावा अपने खिलाफ बोलने वालों पर एजेंसी के जरिए परेशान किया जा रहा है।

Exit mobile version