सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्राओं ने दिया भ्रष्टाचार का विरोध करने का संदेश

नोएडा। नोएडा सेक्टर 62 के सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया। इस दौरान नुक्क्ड नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को सतर्क और जागरूक करने के लिए सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन से बी.एड प्रथम वर्ष की छात्राओं के पांच समूहों ने मोहन इंटरनेशनल स्कूल नोएडा सेक्टर 62 एवं इंस्टिट्यूट के प्रांगण में नुकड़ नाटक की प्रस्तुति की। अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित करने और एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश देने के लिए उन्होंने विभिन्न प्रकार के भ्रष्टाचार पर सामाजिक वास्तविकता पर प्रकाश डाला। लोगो को एक स्थायी और स्वस्थ सामाजिक वातावरण के सक्रिय एजेंट बनने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कॉलेज द्वारा यह पहल की गई थी।

उन्होंने ऐसे दृश्यों का प्रदर्शन किया जो भ्रष्टाचार के प्रति लोगों के सामान्य रवैये को दर्शाते हैं और यह कैसे समाज और हमारे राष्ट्र को नुकसान पहुंचाता है। छात्राओं ने दर्शकों को संबोधित किया और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया किया।

इस दौरान सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन स्नेह सिंह, सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन प्राचार्य डॉ. बिनीता अग्रवाल, एचओडी प्रीति गोयल, सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट प्रिंसिपल डॉ वंदना जगलान, एचओडी डॉ नीतू मल्होत्रा ​​समेत संस्थान के सभी सदस्य मौजूद रहे। सभी गणमान्य सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक की काफी सराहना की।

Exit mobile version