पत्नी ने बना दी दाल तो मार दी गोली, हत्या के बाद थाने पहुंचा पति

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार सुबह पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी तमंचा लेकर खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि खाना बनाने को लेकर पत्नी झगड़ा करती थी, इसीलिए मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

जनपद के सरदारनगर निवासी संदीप की शादी तीन साल पहले नेहा से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ महीनों से दोनों के बीच मामूली झगड़ों की वजह से घरेलू कलह बढ़। गुरुवार रात संदपी ने नेहा से फूलगोभी की सब्जी बनाने के लिए कहा, लेकिन नेहा ने टमाटर आलू की सब्जी और दाल बनाकर परोस दी। इस पर संदीप को गुस्सा आ गया। संदीप ने नेहा को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। दोनों में तीखी नोकझोंक होते-होते मामला बढ़ गया। दोनों में रात को घंटों विवाद हुआ।

शुक्रवार सुबह होते ही फिर से दोनों में विवाद होने लगा। करीबन 10 बजे संदीप और प्रेमलता के बीच मारपीट भी हुई थी। इसके बाद संदीप कमरे में गया और बक्से से तमंचा निकाल कर पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगते ही नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर अन्य परिजन पहुंचे तो शव देखकर चीखते हुए संदीप को कोसने लगे।

संदीप हत्या कर भागते हुए भमोरा थाने पहुंचा और टेबल पर रखते ही रोने लगा। यह देख पुलिसकर्मी खबरा गए। हत्या का गुनाह कबूल करते हुए पुलिस से गिरफ्तार करने को कहा। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर तमंचा कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस फोर्स गांव पहुंची।

सुबह अचानक गोली की आवाज सुन अनहोनी की आशंका से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव वालों की भीड़ संदीप के घर के बाहर जुट गई। घटना की जानकारी होते ही नेहा के मायके पक्ष के लोग भी भमौरा पहुंच गए हैं। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के चलते ससुराल में उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version