जय श्री राम बोलने वाला हर कोई मुनि नहीं होता, कुछ राक्षस भी होते हैं: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी

संभल। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर बवाल जारी है। इस बीच कांग्रेस के ही एक और नेता राशिद अल्वी के बयान पर हंगामा शुरू हो गया है। दरअसल अल्वी यूपी के संभल में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां बोलते हुए उन्होंने राम के बहाने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने रामायण का एक प्रसंग सुनाते हुए जय श्रीराम कहने वालों की तुलना राक्षस से कर डाली।

राशिद अल्वी ने कहा, ‘मैं अपनी बात लंबी नहीं करना चाहता। लेकिन रामायण में आता है कि जब लक्ष्मण की हालत खराब होती है और कहा जाता है कि सूरज ढलने से पहले संजीवनी बूटी लाकर आइए। रावण एक राक्षस को संत बनाकर भेज देता है। कहता है कि सुबह से पहले संजीवनी बूटी नहीं आनी चाहिए।’

कांग्रेस नेता ने कहा कि राक्षस धरती पर बैठकर जय श्री राम का नारा लगाता है, आसमान में उड़ रहे हनुमान जमीन पर आ जाते हैं और जय श्री राम बोलते हैं। राक्षस उनसे कहता है कि नदी में नहाकर आओ फिर जय श्री राम बोलना। हनुमान नदी में नहाने जाते हैं।’

राशिद अल्वी ने आगे किस्सा बताते हुए कहा कि नदी में एक मगरमच्छ उनका पैर पकड़कर कहता है कि ये मुनी नहीं, ये घोर राक्षस हैं। आज भी बहुत लोग जय श्री राम का नारा लगाते हैं, वह सब मुनी नहीं वह निशचर लोग हैं। होशियार रहने की जरूरत है। ये कालनेमी राक्षस हैं। देश के अंदर ऐसा माहोल पैदा करना है जिससे रामराज्य बने।’

कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी के जयश्री राम का नारा लगाने वालों को राक्षस कहने पर भाजपा आईटी सेल के के इंचार्ज अमित मालवीय ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सलमान ख़ुर्शीद के बाद अब कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी जय श्री राम कहने वालों को निशाचर (राक्षस) बता रहे हैं। राम भक्तों के प्रति कांग्रेस के विचारों में कितना जहर घुला हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि अगर आप राशिद अल्वी, सलमान खुर्शीद, अखिलेश यादव का डीएनए चेक करवाएंगे तो महमूद गजनवी, औरंगजेब और बाबर का होगा। इन सभी इन लोगों के मन में हिंदुओं के प्रति घृणा भरी है, यह लोग राम जन्मभूमि और कृष्णजन्मभूमि को तोडऩे वालों को सही साबित करने लग जाएंगे।

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं में यह होड़ लगी हुई है कि कौन हिंदुओं को कितना ज्यादा अपमानित कर सकता है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जब भगवान राम और कृष्ण को काल्पनिक बताते हों, रामसेतु को तोडऩे के लिए हलफनामा देते हों और मंदिर में पूजा करने जाने वाले लड़कों को लड़कियां छेडऩे को बताते हों, हिंदुओं का इस तरीके का अपमान कांग्रेस पार्टी को बहुत महंगा पड़ेगा।

सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना ISIS से की थी
अल्वी के बयान से पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब ‘Sunrise over Ayodhya’ पर हंगामा हो रहा है। दरअसल खुर्शीद ने इस किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हरम से की है। खुर्शीद की ये किताब बुधवार को लॉन्च हुई और 24 घंटे के अंदर ही उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज हो गई थी।

इस मामले में विवेक गर्ग नाम के वकील ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से केस दर्ज करने की अपील की है। खुर्शीद पर आरोप है कि उन्होंने हिंदुत्व को बदनाम करने की कोशिश की है। वहीं भाजपा ने कहा है कि यह सोनिया और राहुल गांधी के इशारे पर हो रहा है।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version