सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का हार्टअटैक से निधन, कर्नाटक में धारा 144 लागू, सभी थिएटर बंद

बैंगलूर। कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार का निधन हो गया। शुक्रवार 29 अक्टूबर की सुबह कार्डिएक अरेस्ट के बाद उन्हें हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य में सभी थिएटर बंद किए गए हैं। फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है।

जानकारी के मुताबिक 46 वर्षीय पुनीत रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह जिम में वर्कआउट कर रहे थे। वर्कआउट करते समय ही उन्हें अचानक कार्डिएक अरेस्ट हुआ जिसके बाद वह वहीं गिर गए। पुनीत को तुरंत ही विक्रम हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। पुनीत के निधन की खबर पर पूरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैन्स के बीच दुख की लहर दौड़ गई है। पुनीत के निधन की खबर बाहर आने के बाद हजारों की संख्या में फैन्स हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए हैं। कर्नाटक सरकार ने पुनीत के निधन पर अलर्ट जारी करते हुए राज्य के सभी सिनेमाघरों को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है।

पुनीत कुमार के निधन पर कन्नड़-बॉलिवुड फिल्म इंडस्ट्री के साथ दूसरे क्षेत्रों के लोगों ने भी दुख जताया है। उनके निधन पर अभिषेक बच्चन, बोनी कपूर, जूनियर एनटीआर, रामगोपाल वर्मा, सोनू सूद, दुलकर सलमान, ममूटी, हंसिका मोटवानी, क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया है।

पुनीत के पिता राजकुमार साउथ इंडियन सिनेमा के आइकॉन थे। वे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पहले एक्टर थे, जिन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिला था। चंदन तस्कर वीरप्पन ने जुलाई 2000 में तमिलनाडु से उनका अपहरण कर लिया था। पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी, वे राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके थे।

आपका साथ इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version