थोड़ी देर में राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से थोड़ी देर में देश के नाम अपना संबोधन देंगे। पीएम मोदी सुबह 10 बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ऐसे समय में देश को संबोधित कर रहे हैं जब एक दिन पहले ही देश ने कोरोना टीकाकरण की 100 करोड़ डोज का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बात की सूचना दी है कि पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। हालांकि, संबोधन का मुख्य विषय क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। मगर माना जा रहा है कि वह कोरोना के खिलाफ जंग में देश को नया संदेश देंगे। वैसे पीएम मोदी का आज का संबोधन बेहद महत्वपूर्ण इसलिए रहने वाला है क्योंकि एक दिन पहले ही देश ने कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया है। उम्मीद है कि पीएम मोदी आज अपने संबोधन के दौरान कोई बड़ा एलान कर सकते हैं, साथ ही दिवाली और छठ जैसे त्यौहारों पर लोगों को कोरोना से आगाह कर सकते हैं।

इसके अलावा देश की कई योजनाओं की उपलब्धि पर चर्चा कर सकते हैं। बीते दिनों चीन, ब्रिटेन और रूस जैसे देशों में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है ऐसे में पीएम मोदी लोगों को कोरोना से दोबारा आगाह कर सकते हैं।

कोरोना काल में 9 बार देश को संबोधित कर चुके पीएम मोदी
बता दें कि पीएम मोदी कोरोना काल में देश को नौ बार संबोधित कर चुके हैं। सबसे पहला संबोधन उन्होंने 19 मार्च 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इसके बाद दूसरा संबोधन 24 मार्च 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने लॉकडाउन का एलान किया था। तीसरा संबोधन तीन अप्रैल 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने 9 मिनट लाइटें बंद करने की अपील की थी। चौथा संबोधन 14 अप्रैल 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने देश में तीन मई तक लॉकडाउन का एलान किया था।

पांचवा संबोधन 12 मई 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का एलान किया था। छठवीं बार 30 जून 2020 को अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की थी। सातवीं बार 20 अक्तूबर 2020 को लोगों को कोरोना के प्रति एक बार आगाह किया था। आठवीं बार 20 अप्रैल 2021 को राज्यों को कोरोना के प्रति आगाह किया था। नवीं बार 7 जून 2021- पीएम मोदी ने नई वैक्सीन नीति का एलान किया, इसके तहत केंद्र ने वैक्सीन की जिम्मेदारी खुद ली थी।

आपका साथ इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version