किसान आन्दोलन में बर्बर हत्या, युवक का हाथ काटकर बैरिकेड से लटकाया

नई दिल्ली। किसानों के आंदोलन स्थल में से एक सिंघु बॉर्डर पर किसानों के मंच के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका एक हाथ काटकर शव को बैरिकेड से लटका दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

घटना शुक्रवार तड़के 5 बजे की बताई जा रही है। कुंडली बॉर्डर पर सनसनी फैल गई, जब वहां संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य मंच के पास एक शव लटका मिला। कथित तौर पर निहंगों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद मृतक का एक हाथ भी काट दिया व्यक्ति का दाहिना हाथ बाजू से काटकर शव के साथ ही बांधा गया है। व्यक्ति के दोनों हाथों को बैरिकेड से रस्सी से बांधकर लटकाया गया है। मृतक शख्स की उम्र 35 के आसपास बताई जा रही है। युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशाने होने की भी बात कही जा रही है।

निहंगों का आरोप है कि युवक को साजिश के तहत यहां भेजा गया था। इसके लिए उसे 30 हजार रुपए दिए गए थे। युवक ने यहां पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का अंग भंग किया। कहा जा रहा है कि निहंगों ने गुरु ग्रंथ साहिब से छेड़छाड़ के आरोप पर उस युवक की हत्या कर दी थी। युवक की बेरहमी से हत्या की घटना से सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार मौके पर पहुंचे तो वहां पर निहंगों ने हंगामा कर दिया। शव को उतारने नहीं दिया जा रहा है।

बाद में किसान नेताओं ने शव को उतरवाया। शव को सामान्य अस्पताल में भेजा गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। व्यक्ति का शव अर्धनग्न लटका हुआ है। वह केवल सफेद पायजामा पहने था।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version