दो दिन की राहत के बाद आज बढ़ गए कोरोना केस, 24 घंटे में 311 मौतें

नई दिल्ली। कोरोनो वायरस के मामले बीते दो दिनों के राहत के बाद फिर से बढ़ गए हैं। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं। वहीं केरल में बीते दिन 12 हजार से ऊपर मामले दर्ज हुए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 23,529 कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं 311 लोगों की मौत हो गई है। इन 24 घंटे में 28,718 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख 77 हजार 020 है। वहीं कोरोना से कुल हुई मौतों की संख्या 4 लाख 48 हजार 062 है। इस दौरान कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 28,718 रही।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ‘भारत में अब तक कोरोना के 3 करोड़ 37 लाख 39 हजार 980 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 3 करोड़ 30 लाख 14 हजार 898 पर पहुंच गई है।’ वहीं, देश में सक्रिय मामले कम हुए हैं। इनका आंकड़ा 3 लाख से नीचे है। देश में अब 2 लाख 77 हजार 020 सक्रिय केस हैं।…और देश में अब तक 4 लाख 48 हजार 062 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है।’

वहीं केरल में बीते दिन 12,161 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। यानी केरल से ही आधे से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, बीते दिन सामने आई रिपोर्ट में केरल में 155 लोगों की महामारी से मौत हो गई। इसके साथ ही केरल में कुल मामलों की संख्‍या बढ़कर 46,64,971 हो गई है। केरल में महामारी से अब तक 24,965 लोगों की मौत हो गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,06,254 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 56,89,56,439 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 88 करोड़ से ऊपर हो गया है। पिछले 24 घंटे में 65 लाख से ज्यादा डोज दी गई है।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version