कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तरकाशी में बादल फटा, 3 की मौत, कई लोग लापता

पढ़िये नई दुनिया की ये खास खबर….

Weather Alert: देश के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। अधिकांश राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। पिछले 48 घंटों में महाराष्ट्र, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है। अधिकांश स्थानों पर नदियों के ऊफान की फोटो-वीडियो आ रही हैं। रविवार को भारी बारिश के कारण मुंबई बेहाल हो गई थी। 3 अलग-अलग हादसों में 27 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में सोमवार को भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। पुणे के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बीती रात उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फंटने से तबाही मच गई। कई घर तबाह हुए हैं। अब तक तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। कुछ लोग लापता है, जिनका पता लाया जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, एसडीआरएफ टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद ने बताया, उत्तरकाशी जिले के मांडो गांव में बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई और चार लोग लापता हो गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में बीती रात से बारिश: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों का बारिश का इंतजार बीती रात खत्म हो गया। बीती रात से तेज बारिश हो रही है। इससे गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन जगह-जगह जलभराव के कारण परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने आज दिनभर बारिश का अनुमान जताया है।

मुंबई-पुणे में आज भी भारी बारिश का अनुमान: मायानगरी मुंबई के साथ ही पुणे में सोमवार को भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। जलजमाव के कारण ऑफिस जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मुंबई में शनिवार से जारी बारिश के कारण भारी तबाही मची है। यहां चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई। साभार-नई दुनिया

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version