Meerut: पत्नी के पास नही थे 15 हजार‚ मेरठ मेडिकल अस्पताल ने ढाई महीने बाद लौटाया कोरोना पॉजिटिव मजदूर का शव

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

मृतक की पत्नी का कहना है कि जब वह शव लेने के लिए मेरठ मेडिकल अस्पताल पहुंची थी तो उससे अस्पताल कर्मचारियों ने 15000 रूपए मांगे थे। महिला के पास पैसे नहीं थे इसलिए वह दोनों बच्चों को साथ लेकर पैसे लेने के लिए अपने गांव चली गई। पैसों का इंतजाम नही हो पाया तो महिला वापस नही आई।

MeerutHapur news: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक बेहद ही सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कोरोना से हुई एक मजदूर की मौत के करीब ढाई महीने बाद उसके शव को परिजनों को सौंपा गया है। घटना सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पिछले ढाई महीने से मजदूर का शव मेरठ मेडिकल की मोर्चरी में रखा हुआ था। तीन दिन पहले ही उसे हापुड़ लाया गया है।

मामला हापुड़ की सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। मृतक युवक नरेश को अप्रैल महीने में कोरोना हो गया था। जिसे हापुड़ में भर्ती कराया गया। लेकिन तबियत ज्यादा बिगड़ी तो इलाज के लिए उसे मेरठ रेफर किया गया। मेरठ मेडिकल कॉलेज में ही में इलाज के दौरान नरेश की मौत हो गयी।

मृतक की पत्नी का कहना है कि जब वह शव लेने के लिए मेरठ मेडिकल अस्पताल पहुंची थी तो उससे अस्पताल कर्मचारियों ने 15000 रूपए मांगे थे। महिला के पास पैसे नहीं थे इसलिए वह दोनों बच्चों को साथ लेकर पैसे लेने के लिए अपने गांव चली गई। पैसों का इंतजाम नही हो पाया तो महिला वापस नही आई।

जब ढाई महीने बाद भी कोई शव लेने नहीं आया तो मेरठ मेडिकल अस्पताल ने शव को हापुड़ भिजवा दिया। यही पर शव को जीएस मेडिकल कॉलेज में रखा गया। हापुड़ प्रशासन ने अब मृतक की पत्नी से संपर्क किया और उन्हें शव दे दिया। इसके बाद एक NGO की मदद से शव का अंतिम संस्कार किया गया।

अस्पताल का तर्क

हापुड़ सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश खत्री का कहना है कि मृतक के भाई को मेरठ मेडिकल अस्पताल से पॉजिटिव की बात बताई गई थी। आरोप है कि जैसे ही ये पता चला तो वो भाग गया और अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। अन्य परिजना भी बिहार चले गए थे। अब मकान मालिक व उसकी पत्नी को ढूंढ कर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version