काम की बात:डबल मास्किंग के बाद दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता सर्जिकल मास्क, जानिए इसे डिसइनफेक्ट करने का सही तरीका

पढ़िए  दैनिक भास्कर की ये खबर…

नई गाइडलाइन के अनुसार कोरोना के गंभीर संक्रमण से बचने के लिए डबल मास्किंग की सलाह दी जा रही है। डबल मास्किंग यानी एक साथ दो मास्क पहनना। इनमें एक सर्जिकल मास्क होता है और एक कपड़े का मास्क। कपड़े का मास्क तो रीयूजेबल होता है। यानी इसे धोकर दोबारा पहन सकते हैं, लेकिन सर्जिकल मास्क को धो नहीं सकते हैं, इसलिए ज्यादातर लोग इसे लगाने से बचते हैं, क्योंकि वो इसे सिंगल यूज मास्क समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, सर्जिकल मास्क भी दोबारा इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

सात दिन बाद डबल मास्किंग के लिए इस्तेमाल करें सर्जिकल मास्क
सेंटर की गाइडलाइन के अनुसार सिंगल मास्किंग के लिए इस्तेमाल किए गए सर्जिकल मास्क केवल एक बार ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इन्हें धोया भी नहीं जा सकता है, लेकिन डबल मास्किंग करने पर सर्जिकल मास्क को 5 बार इस्तेमाल किया जा सकता है। डबल मास्किंग में इस्तेमाल हुए सर्जिकल मास्क सात दिन के लिए किसी ड्राई प्लेस पर रखें, इसे धूप जरूर दिखाएं। सात दिन बाद आप इस मास्क को डबल मास्किंग के लिए फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं।

कागज के लिफाफे में रखें मास्क
द लैंसेट में छपी एक रिसर्च के अनुसार, लगातार सात दिनों तक सर्जिकल मास्क को किसी पेपर में रखने के बाद कोरोना वायरस का खतरा महज 0.1 प्रतिशत रहता है। इस रिसर्च के अनुसार, किसी पेपर के लिफाफे में सर्जिकल मास्क को सात दिनों के लिए बंद करके रख दें। उसके बाद इस मास्क को डबल मास्किंग के लिए यूज करें।

अगर आपने सर्जिकल मास्क को सिंगल मास्किंग के लिए इस्तेमाल किया है, तो आप इसे दोबारा इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

ऐसे करें डबल मास्किंग
एक्सपर्ट के मुताबिक डबल मास्किंग के लिए एक सर्जिकल मास्क और एक कपड़े का मास्क बेहतर विकल्प है। सबसे पहले सर्जिकल मास्क की इलास्टिक पर गांठ लगाएं और किनारों को अंदर की तरफ मोड़ें। सर्जिकल मास्क लगाएं और इसकी पिन को नाक पर अच्छी तरह एडजस्ट करें। इस मास्क के ऊपर कपड़े का मास्क लगाएं।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version