मुंबई में बारिश का कहर:मालवानी इलाके में 4 मंजिला इमारत गिरने से 11 लोगों की मौत, 7 जख्मी; 15 को रेस्क्यू किया गया

पढ़िए  दैनिक भास्कर की ये खबर…

मुंबई में बुधवार को पूरे दिन हुई बारिश के बाद मालवानी इलाके में एक चार मंजिला इमारत रात 11.10 बजे ढहकर दूसरी इमारत पर गई गई। हादसे के बाद मलबे से 18 लोग निकाले गए थे। इनमें से 11 की मौत हो चुकी है। बाकी 7 घायलों का बीडीबीए नगर जनरल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे के वक्त इमारत में तीन परिवार रह रहे थे। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

रेस्क्यू रात भर जारी रहा। मलबे में लोगों को तलाशता रेस्क्यू टीम का सदस्य।

घटना के बाद फायर बिग्रेड और BMC की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घनी आबादी होने के चलते घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता संकरा है। ऐसे में रेस्क्यू में दिक्कत हो रही है। रास्ता संकरा होने की वजह से एंबुलेंस, दमकल और JCB को भी मौके पर पहुंचने में दिक्कतें हुई थीं।

दुर्घटना में रेस्क्यू किए गए लोगों को बीडीबीए नगर जनरल हॉस्पिटल में ले जाया गया।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा है कि आसपास की तीन इमारतें खतरनाक स्थिति में हैं उन्हें भी खाली करा लिया गया है। जोन-11 के DCP विशाल ठाकुर ने बताया, ‘हमारी टीम रातभर से रेस्क्यू में जुटी है। अभी भी मलबे में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं।’ एक चश्मदीद शाहनवाज खान ने बताया, ‘हमारे फोन करने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

रेस्क्यू अभी भी जारी है। मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं।

मौके से मलबा हटाती JCB। लोगों की भीड़ जमा होने की वजह से मलबा हटाने में दिक्कत हो रही है।

मुंबई में आज भी बारिश का रेड अलर्ट
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को लगभग पूरे दिन बारिश हुई। इससे निचले इलाके घुटनों तक पानी में डूब गए। पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज में बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक छह घंटों में 164.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version