अयोध्या पुलिस की पहल काम आई:ठगी कर बैंक खाते से उड़ाए एक लाख, साइबर सेल ने वापस लौटाई रकम

पढ़िये दैनिक भास्कर की ये खबर….

साइबर ठग ने मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल कर गुमराह किया था। लेकिन साइबर क्राइम सेल की टीम ने कम समय में पीड़ित को उसकी रकम वापस लौटा दी।

अयोध्या में पुलिस ने सराहनीय कार्य कर दिल जीत लिया। ठगी कर बैंक खाते से उड़ाए एक लाख रुपए साइबर क्राइम सेल ने पीड़ित को वापस लौटाए। रकम मिलने पर पीड़ित का खुशी से चेहरा खिल उठा। करीब दस दिन पहले थाना कोतवाली नगर निवासी मुकेश चंद्र श्रीवास्तव के बैंक खाते से एक लाख 40 रुपए निकाल लिए गए थे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इसकी लिखित शिकायत की थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साइबर क्राइम सेल को एक्शन लेने के लिए कहा था। पुलिस ने दस दिन में साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया।

एक कॉल कर की ठगी

मुकेश चंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉलर द्वारा गुमराह कर उनके बैंक खाते और एटीएम कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी प्राप्त की, फिर बैंक खाते से एक लाख 40 रुपए निकाल लिए। बैंक से जब खाते से निकाली गई रकम के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि थोड़ी रकम को ऑनलाइन गेम खेलने में खर्च किया गया है। साथ ही अन्य रकम को बैंक खातों में भेज दिया गया।

जागरुकता की कमी भी एक वजह

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय की ओर से समय-समय पर आम लोगों के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद ठग आसानी से आम लोगों को शिकार बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि दस दिन पहले एक मोबाइल ऐप के जरिए मुकेश चंद्र श्रीवास्तव के साथ साइबर ठगी की गई थी। साइबर ठग ने मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल कर गुमराह किया था। लेकिन साइबर क्राइम सेल की टीम ने कम समय में पीड़ित को उसकी रकम वापस लौटा दी। टीम में शामिल उप निरीक्षक रतन कुमार शर्मा, आरिक्षयों में नागेंद्र प्रसाद यादव व पंकज कुमार की उन्होंने प्रशंसा की। साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version