Crime News: बहु के प्यार में पागल ससुर ने करा दी जवान बेटे की हत्या‚ ऐसे हुआ साजिश का खुलासा

पढ़िए  आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

परिजनों ने सभी जरूरी रस्म निभाते हुए मृतक के शव को दफना दिया था। इस घटना के दो दिन बाद ही मृतक के भाई ने अपनी भाभी पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने डीएम के आदेश पर घटना के दस दिन बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Crime News: दुनिया में शायद ही कोई ऐसा रिश्ता बचा है जो कलंकित ना हुआ हो। लेकिन राजस्थान के जैसलमेर से रिश्तो को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जो शायद ही आपने पहले कभी सुना हो। यहां बहू के प्यार में पागल ससुर ने अपने जवान बेटे की ही हत्या कर दी। 25 अप्रैल को हुई इस घटना का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसने भी यह कहानी सुनी वह हैरान रह गया।

आपको बता दें कि जैसलमेर में 25 अप्रैल को हीरालाल नाम के एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई थी। परिजनों ने सभी जरूरी रस्म निभाते हुए मृतक के शव को दफना दिया था। इस घटना के दो दिन बाद मृतक के भाई ने अपनी भाभी पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने डीएम के आदेश पर घटना के दस दिन बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीएम रिपोर्ट आने पर पूरा मामला खुलता चला गया।

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन मृतक की पत्नी ने मृतक हीरालाल को नींबू की शिकंजी में नींद की गोलियां मिलाकर दी थी। जिसके बाद नींद आने पर बहू ने मृतक को करंट लगा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

DSP हुकमाराम बिश्नोई ने बताया कि मृतक की पत्नी के अपने ही ससुर से अवैध संबंध थे। मृतक इस बात का विरोध करता था। जिसके चलते दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। घटना वाले दिन मृतक को रात में ही नींबू की शिकंजी में नींद की गोलियां पिला दी गई। जब वह बेहोश हो गया तो उसे बिजली का करंट लगाकर मौत की नींद सुला दिया। सुबह आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

ऐसे हुआ खुलासा

मृतक हीरालाल के छोटे भाई ने घटना पर शक जाहिर करते हुए अपनी भाभी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के 10 दिन बाद पुलिस ने मृतक हीरालाल के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीएम रिपोर्ट में करंट के अलावा नींद की गोलियां खिलाने की पुष्टि भी हुई। शक गहराया तो पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया।

महिला ने बताया कि उसके ससुर के साथ अवैध संबंध थे। पति इसका विरोध करता था। जिसके चलते उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। ससुर ने उसे नींद की गोलिया लाकर दी। दोनों ने तय किया बेहोश होने पर करंट लगाकर हत्या करेंगे। 25 अप्रैल को पति जब काम से घर लौटा तो पत्नी ने उसे शिकंजी में नींद की गोलियां मिलाकर दी। जब वह बेहोश हो गया तो पत्नी ने बिजली के तार उसके दोनों कानों पर रख कर स्वीच ऑन कर दिया। घटना को अंजाम देने करीब 15 मिनट बाद वह सो गई। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version